बाड़मेर: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली, आमजन की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरसात में भी किया एक दिवसीय धरना
Barmer, Barmer | Sep 8, 2025 जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली सोमवार दोपहर 12:30 बजे आयोजित की गई। आमजन की मूलभूत सुविधाओं को लेकर जिला मुख्यालय पर बरसात के अंदर भी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।जिसमें शहर की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर सड़क, पानी, बिजली, युवाओं को रोजगार देने को लेकर वर्तमान सरकार की कार्यशैली को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अपनी बात रखी।