थलीसैंण: कोटद्वार में मूल निवास और भू-कानून लागू किए जाने को लेकर हो रही रैली का बूंगीधार में किया गया समर्थन
उत्तराखंड में मूल निवास और भू कानून लागू किए जाने को लेकर कोटद्वार रैली का बूंगीधार निवासियों ने समर्थन करते हुए नारेबाजी की l 1UK टीम के सदस्य राम दत्त के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा नारेबाजी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार से मूल निवास और भू कानून लागू किए जाने की मांग की और कहा बाहरी लोगों द्वारा पहाड़ी लोगों को धोखे में रख कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है l