थलीसैंण: कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने थलीसैंण क्षेत्र को दी करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विकासखंड थलीसैंण प्रांगण में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग के दौरान क्षेत्र की जनता को लगभग ₹2 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। जिसमें 1 करोड़ 64 लाख रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास व 34 लाख 69 हजार रुपये की लागत की तीन योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एक दर्जन से अधिक विभागों द्वारा योजनाओं के प्रदर्शन व प्रचार हेतु लगाए गए विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया।