कटनी नगर: गोल बाजार रामलीला में राक्षसों के वध और सीता हरण का हुआ भव्य मंचन,महंत धर्मराज पाठक की मंडली के कलाकारों का जीवंत अभिनय
शहर के गोल बाजार में आयोजित रामलीला महोत्सव में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रामलीला के दौरान महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने राक्षसों के वध और माता सीता के हरण के प्रसंगों का शानदार मंचन किया। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय, संवाद अदायगी और सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से जोड़ दिया आज शनिवार रात 8 बजे आयोजन हुआ।