थाना माढ़ोताल में बुधवार शाम लगभग 6 बजे पारस बोपचे उम्र 34 वर्ष निवासी गली नम्बर 22 जैन मंदिर के पास नक्षत्र नगर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वह सेंट्रल जेन जबलपुर में कल्याण अधिकारी के रूप में पदस्थ है बीते दिनो वे परिवार के साथ जिला बालाघाट अपने निजी कार्य से गए हुए थे सुबह उनके पास पड़़ौसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के सामने का दरवाजा खुला पड़ा हुआ है