बरियातु: बारियातू बस्ती में जंगली सियार के हमले से महिला घायल, तीन बकरियो को भी किया जख्मी
बारियातू थाना क्षेत्र के बारियातू बस्ती में जंगली सियार के हमले से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई l उक्त महिला बारियातू बस्ती निवासी शंकर साव की पत्नी कलवा देवी है l जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया l जहां पर डॉक्टर सुरेंद्र कुमार के द्वारा इलाज किया गया l इस दौरान जंगली सियार ने तीन बकरियां को भी काट कर जख्मी कर दिया l