प्रखंड क्षेत्र के पवरा गांव में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ मंगलवार की सुबह 11 बजे भक्ति एवं श्रद्धा के माहौल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत 201 कलश यात्रा के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।