प्रयागराज: भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर लोकनाथ चौराहे पर लोगों ने मनाया जश्न व की आतिशबाजी
भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर लिया। लोकनाथ चौराहे पर रविवार सोमवार की मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। तथा लोग सड़कों पर आ गए कहीं आतिशबाजी तो कहीं ढोल नगाड़ों के धुन पर लोग थिरकते नजर आए।इसी बीच लोग एक दूसरे को भारत की जीत की बधाई देते रहें। इस जश्न में सभी समुदाय के लोग शामिल हुए।