खंडवा जिला अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के नाम पर आशा कार्यकर्ता व स्टाफ ने करीब नौ सौ रुपये मांगे। विरोध के बाद बच्चे को बिना देखरेख छोड़ा गया, 24 घंटे तक जांच नहीं हुई और टीका लगाने के समय मौत हो गई। प्रशासन ने जांच शुरू की है। यह घटना शनिवार दोपहर 3 बजे के लगभग की है।