शहर के अरार मोड़ पर गुरुवार को भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।