धनघटा: बरगदवा गांव में तेज आंधी-तूफान से मुर्गी फार्म हुआ ध्वस्त, नुकसान का होगा आंकलन
संतकबीरनगर। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र के पौली ब्लॉक अंतर्गत बरगदवा गांव में सोमवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं और बारिश के चलते गांव स्थित एक मुर्गी फार्म पूरी तरह ध्वस्त हो गया। घटना के बाद फार्म संचालक को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक मौसम खराब होने के बाद तेज तूफान और आंधी शुरू