धमतरी: पुलिस लाइन के पास दो मोटरसाइकिलों में टक्कर, दो लोग हुए घायल
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रुद्री में पुलिस लाइन के पास दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ग्राम अर्जुनी निवासी टेमन नेताम और रुद्री निवासी महेश्वर सोनवानी घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से तत्काल धमतरी जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का इलाज जारी है। वही डॉक्टर ने बताया कि दोनो की स्थिति ठीक है।