महाराजगंज: बावन बुजुर्ग बल्ला में नशे की हालत में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
8 मई शुक्रवार की रात्रि 8:30 बजे एक अधेड़ व्यक्ति जो अत्यधिक नशे में होने के चलते कुएं के पास पहुंच गया। जहां उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं मे जा गिरा। जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया लोग अधेड को कुएं के निकलने के प्रयास कर रहे थे, तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से अधेड़ को कुएं से बाहर निकला, परंतु तब तक मौत हो चुकी थी।