तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने अलग-अलग जगहों से न्यायालय के 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस अलग-अलग जगहों से न्यायालय के 4 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 3 बजे बताया कि बिजुलपुर के बकसवा व तुरकौलिया मध्य पंचयात के पुरवारी टोला गांव में सोमवार छापेमारी हुई । जिसमे बकसवा गांव से जवाहिर पासवान, मोती पासवान और किसान पासवान पकड़े गए। जबकि पुरवारी टोला से संजय साह को गिरफ्तार किया गया।