ग्वालियर गिर्द: संभाग आयुक्त खत्री ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण
संभाग आयुक्त खत्री ने राजस्व भवन में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर-चंबल संभाग के आयुक्त मनोज खत्री ने राजस्व भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया। साथ ही भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे भी लगाये