रामपुर: डीएम और सीडीओ ने बमनपुरी स्टेडियम का किया निरीक्षण
Rampur, Rampur | Jul 19, 2024 जिलाधिकारी श्री जोगिंदर सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी श्री नंद किशोर कलाल के साथ रामपुर शहर स्थित बमनपुरी स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खेलों को प्रोत्साहित करने एवं खिलाड़ियों की सुविधा के दृष्टिकोण से स्केटिंग ग्राउंड, बैडमिंटन कोर्ट एवं रनिंग ग्राउंड का जीर्णोद्धार कराने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी को दिए।