गिरिडीह: समझौता वार्ता के लिए थाना पहुंचे युवक ने पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का लगाया आरोप, अस्पताल में इलाज जारी।
देवरी थाना क्षेत्र फैसलोडीह गांव निवासी अलाउद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया है कि थाना में समझौता वार्ता के लिए बुलाए जाने के बावजूद पुलिस की मौजूदगी में उसके साथ मारपीट की गई। घायल युवक का इलाज गुरुवार को 12 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।