मौलाना अबुल कलाम आजाद लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़ने वाली पहचान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, बिक्रमगंज का पांचवां स्थापना दिवस बुधवार को 1 बजे मदरसा अरबिया रफाहुल उलूम, बिक्रमगंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मो. जमा खान सासंद राजाराम सिंह विधायक अरुण सिंह मौजूद रहे।