कन्नौज: जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 800 मरीज पहुंचने का दावा, वायरल और डेंगू से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं: सीएमएस
कन्नौज जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर शक्ति बसु ने बढ़ रहे वायरल और डेंगू के मामलों के बीच चिंता जताई है। सीएमएस ने जिला अस्पताल में लगभग 800 मरीज के रोज पहुंचने का दावा किया जिसमें वायरल बुखार और डेंगू के साथ अन्य कई बीमारियां शामिल है। सीएमएस डॉक्टर शक्ति बसु ने आम जनमानस के लिए बचाव से जुड़े उपाय भी बताएं हैं।