बांसवाड़ा: नयापाड़ा में राम-सीता मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा, नव विष्णु यज्ञ और 1100 कलशों की विशाल गंगाजल कलश यात्रा
चिड़ियावासा ग्राम पंचायत के अंतर्गत रुजिया क्षेत्र के नयापाड़ा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत राम- सीता मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा व विशाल गंगाजल कलश यात्रा, नव विष्णु यज्ञ, आदि धार्मिक कार्यक्रम मंदिर के भगत सुनील डिंडोर के सानिध्य में पंडित लोकेश भट्ट मोरडी के आचार्यत्व में 11विप्रवरो द्वारा पुजा अर्चना की।