खरगोन जिले के बोरावां स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय में पुंगनूर नस्ल के एक नर बछड़े के जबड़े की सफल सर्जरी की गई है। जन्म के समय जबड़ा टूट जाने के कारण पशु शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. संतोष मंडलोई ने 24 घंटे के भीतर यह ऑपरेशन किया। पांच दिन की निगरानी के बाद बछड़ा अब अपनी मां का दूध पीने लगा है।