कैराना: कैराना तहसील क्षेत्र में तेज आंधी से आम की फसल को हुआ नुकसान, पेड़ टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित
कैराना तहसील क्षेत्र में देर रात तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी के कारण आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाग ठेकेदारों ने बताया कि वह आम की फसल पर निर्भर रहते हैं। उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने नुकसान का आंकलन कराकर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।