गुना एसपी के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन मुस्कान जारी है। 24 नवंबर को जामनेर थाना प्रभारी सुरेश कुशवाहा ने बताया, जामनेर थाना क्षेत्र से लापता 17 और 15 वर्षीय दो नाबालिक लड़कियों को पुलिस ने खोज कर बाल कल्याण समिति में पेश किया जहा से परिजनों को सौंपा है। 17 वर्षीय लड़की की 13 मई 2024 और 15 वर्षीय लड़की 2 सितंबर 2025 को परिजनों ने लापता कि रिपोर्ट की थी।