जीरापुर: माचलपुर MPL 2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
MPL 2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’, माचलपुर का रोमांचक समापन शानदार फ़ाइनल मुकाबले के साथ मंगलवार की रात 9:30 बजे के लगभग कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें ‘आमलाबे वारियर्स’ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का ख़िताब अपने नाम किया, और ‘फ़्रेंड्स इलेवन- छपीहेड़ा’ उपविजेता रही।