कोरांव थाना क्षेत्र के रत्योरा करपिया गांव में मंगलवार रात एक छप्पर घर में आग लगने से पांच बकरियों की मौत हो गई इस घटना में घर का एक सदस्य आग बुझाते समय झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से एक गाय एक बछिया और एक मोटरसाइकिल भी जल गई है।