दुर्गाकुंड स्थित CMO कार्यालय पर स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, गोष्ठी का हुआ आयोजन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित जिला मलेरिया इकाई में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। सीएमओ डॉ संदीप चौधरी के निर्देशन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी डॉ एसएस कनौजिया की उपस्थिती में स्वास्थ्य कर्मियों के संग जन जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।