कोल: अलीगढ़ जिले में कुल 56.62 किया गया मतदान, समय अनुसार बंद किए गए मतदान केंद्र
Koil, Aligarh | Apr 26, 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो चुका है। दूसरे चरण में अलीगढ़ लोकसभा में चुनाव हुआ जिसमें कुल 56.62 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 7:00 से मतदान केंद्रों पर भीड़ उमड़ पड़ी और मतदाताओं में उत्साह देखा गया। फिलहाल जिले में शांतिपूर्ण ढंग से 56.62 प्रतिशत मतदान हुआ है।