धामपुर: शेरकोट में नेशनल हाईवे पर जैन पेट्रोल पंप के पास बंद पड़े एक मैरिज हॉल में आग लगी, दमकल विभाग मौके पर पहुंचा
Dhampur, Bijnor | Apr 30, 2026 गुरुवार की सांय करीब 4:00 बजे शेरकोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर जैन पैट्रोल पंप के पास बंद पड़े एक मैरिज हॉल में आग लगने की सूचना पर अफरा तफरी मच गई ।बताया जाता है कि दमकल विभाग मौके पर पहुंचा लेकिन भूमि विवादित होने के कारण तहसीलदार का इंतजार करता रहा है। करीब 2 घंटे तक तहसीलदार का इंतजार करना पड़ा।लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।