औरैया: शहर में परशुराम शोभा यात्रा का फूल वर्षाकर किया गया स्वागत, शोभा यात्रा में रथों पर सवार झांकियां बनीं आकर्षण का केन्द्र
शहर के तिलक नगर मोहल्ला स्थित भूतेश्वर मंदिर से रविवार की शाम 4 बजे धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बैंडबाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर थिरकते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूल वर्षाकर स्वागत किया गया। इससे पूर्व सुबह तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम का विग्रह पूजन किया गया। इसके उपरांत फ