सलोन: इच्छुवापुर गढ़ी इस्लाम नगर के रहने वाले युवक से दो पुलिस कर्मियों ने की मारपीट,पीड़ित न्याय के लिए परेशान
24:5:2026 को 10:00 इच्छुवापुर गढ़ी इस्लाम नगर के रहने वाले युवक आकाश तिवारी ने बताया कि वह आवश्यक कार्य करके देर रात 1:30 बजे आ रहा था। तभी सलोन पुलिस के दो पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने सलोन कोतवाली में एक लिखित शिकायती पत्र भी दिया था। लेकिन पुलिस द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।