झांसी: क्राफ्ट मेला मैदान में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बटन दबाकर रावण, मेघनाद और कुंभकरण का पुतला जलाया
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2025 क्राफ्ट मेला मैदान पर दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया, गुरुवार की रात 9 बजे कार्यक्रम में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ, जिसमें राम ने रावण की सेना को परास्त कर लंका पर विजय हासिल की। राम रावण युद्ध का मंचन आकर्षक और रोमांचक था। इसमें राम और रावण के बीच के युद्ध को दिखाया गया।