झांसी: महानगर के लक्ष्मी तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, भक्तों ने दी विदाई, पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद
Jhansi, Jhansi | Oct 2, 2025 नवरात्रि पर्व की समाप्ति के उपरांत गुरुवार को महानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मी तालाब में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। प्रशासन ने विसर्जन स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। लक्ष्मी तालाब पर पुलिस बल की तैनाती की गई है और गोताखोरों को भी तैनात किया गया है।