मेदिनीनगर शहर के सदिक चौक स्थित हिंद बिरयानी दुकान के किचन शेड में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस अगलगी की घटना में किचन का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान संचालक को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान संचालक मोनू राइन ने बताया कि उस समय स्टाफ किचन में बिरयानी बना रहा था। इसी दौरान गैस पाइप में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते पू