नीमच नगर: नीमच के फव्वारा चौक पर गुंडागर्दी, निम्बाहेड़ा के व्यापारी से मारपीट, केंट थाने में शिकायत दर्ज
नीमच शहर में गुंडागर्दी का आलम यह है कि भरे बाजार में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार शाम करीब 6 बजे नीमच के मुख्य फव्वारा चौक पर निम्बाहेड़ा के एक कपड़ा व्यवसायी के साथ बेवजह मारपीट की गई। व्यापारी अपनी बाइक से निम्बाहेड़ा जा रहा था, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति ने अपनी बिना नंबर की प्लेटिना गाड़ी उसके आगे लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दी।