बेरमो: कुम्हार पट्टी में वट सावित्री व्रत के दिन पसरा मातम, रो-रोकर बुरा हाल हुआ
Bermo, Bokaro | May 17, 2026 बेरमो के जरीडीह बाजार कुम्हार पट्टी में वट सावित्री व्रत के दिन एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।रविवार समय लगभग साढ़े 12 बजे बताया गया कि गांधीनगर थाना क्षेत्र निवासी 36 वर्षीय प्रकाश कुमार ठाकुर की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद वे सोने गए थे, लेकिन देर रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।