पटना ग्रामीण: पटना सिटी में दिनदहाड़े दर्जी की गर्दन काटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित श्रीराम कॉलोनी,बंगाली मोड़ के पास गुरुवार की सुबह करीब 9 दिनदहाड़े एक वृद्ध की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहम्मद रईस के रूप में हुई है, जो पेशे से दर्जी थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।