सिराथू: कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक ने दी सफाई, कहा- आरोप निराधार, करवाऊंगा क्रॉस एफआईआर
मंगलवार शाम पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सफाई दिया है।कोखराज थाने में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें वह भी शामिल हैं।उन्होंने बताया कि भरवारी के एक परिवार में भाईयों के बीच के विवाद में उनका नाम लाया गया है जो निराधार है।संजय गुप्ता ने कहा-लोगों को मेरी लोकप्रियता रास नहीं आ रही,मैं भी क्रॉस केस दर्ज करवाऊंगा।