अमरोहा: अमरोहा में जिंदगी से खिलवाड़, दो बाइक सवारों ने कपड़ा बांधकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | Dec 28, 2025 अमरोहा जनपद में युवाओं द्वारा सड़क पर जानलेवा स्टंट करने का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर आज रविवार की शाम 4:00 बजे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बाइक सवार युवक कपड़ा बांधकर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह स्टंट न केवल उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल रहा है।