इंदौर: प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या की, भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपल्या राव में घटना, पुलिस ने शव बरामद किया
Indore, Indore | Feb 25, 2025 इंदौर में एक बार फिर शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पिपल्या राव इलाके में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। प्रेमिका ने अपने प्रेमी संस्कार का गला दुपट्टे से घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। जिसमें युवती ने ही खुद पुलिस को इसकी सूचना दी थी। जिसमें मृतक और उसकी प्रेमिका कुछ दिन पहले ही एक कमरे में किराए पर रह रहे थे।