गढ़वा: गढ़वा जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा शहर के तिवारी रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया एकदिवसीय पलामू लोकसभा स्तरीय सम्मेलन
Garhwa, Garhwa | Jan 22, 2024 आज गढ़वा जिला कांग्रेस सेवा दल के द्वारा पलामू लोकसभा स्तरीय एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला कार्यकारी मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने किया। सम्मेलन में लोकसभा के चुनाव के मद्देनज़र रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकतर वक्ताओं ने पलामू लोकसभा को कांग्रेस पार्टी के कोटे में लाकर चुनाव लड़ने पर बल दिया।