गढ़वा: तिलदाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, सांसद वीडी राम ने लिया हिस्सा
Garhwa, Garhwa | Jan 22, 2024 पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने गढ़वा के तिलदाग में "विकसित भारत संकल्प यात्रा" के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान कार्ड बनाने सहित अन्य योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। साथ ही तिलदाग जेएसएलपीएस की महिलाओं के बीच 44 लाख रुपए के चेक का वितरण किया गया।