खगड़िया: बेलनाबाद में आग से जले पाँच घर, मुआवजे की मांग
बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर आठ में आग लगने से रविवार को पांच लोगों का घर जलकर राख हो गए।, जबकि इस घटना में तीन बाइक, दो साइकिल एवं सात बकरियों के जल मरने की खबर है। आसपास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जिससे यह विकराल रूप धारण नहीं कर पाई। सूचना के बाद देर से ही सही बड़ी एवं मिनी दमकल भी घटनास्थल पर पहुंचकर इसे काबू करने में आवश्यक सहयोग किया।