बदायूं: नूरपुर चौडेला गांव में घर में घुसकर चार लोगों ने मां बेटी के लाठी डंडा व तमंचे की बट मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 29, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के नूरपुर चौडेला गांव में घर में घुसकर चार लोगों ने मां मलका बेगम पत्नी नौसे अली व बेटी गुलशन पुत्री नौसे अली के लाठी डंडा व तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल मां बेटी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।