बेंगाबाद: घाघरा में पड़ोसियों के बीच विवाद बना जानलेवा, धक्का लगने से सड़क पर गिरी 65 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी।
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में सोमवार सुबह आपसी झगड़े के दौरान धक्का लगने से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सोमवार को 4 बजे महिला के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतका की पहचान चंदवा देवी, पति तुलो दास के रूप में हुई है।