विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर शिक्षा विभाग जमुई के स्वीप कोषांग द्वारा गुरुवार को जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी 10:30 बजे दी गई। कार्यक्रम में नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची, ईवीएम, वीवीपैट और चुनाव अधिकारी की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।