मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र में गैस लीकेज से घर में लगी आग, शादी की सालगिरह पर नगदी सहित सामान जला, एक व्यक्ति झुलसा
विंध्याचल थाना क्षेत्र के निहित महावीर के पास गुरुवार की शाम 5:30 बजे एक घर में गैस पाइप से रिसाव के कारण आग लग गई घटना में हजारों रुपए नगदी सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। खाना बना रहे एक व्यक्ति राजकुमार झूलस कर घायल हो गए यह हादसा शादी की सालगिरह के जश्न के दौरान हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी देर के बाद आग पर काबू पाया।