सिकंदरा: सिकंदरा में आवारा सांडों की भिड़ंत से हुआ हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर घायल, सीएचसी से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर
सिकंदरा कस्बे के राजपुर-मुगल मार्ग पर गुरुवार दोपहर आवारा सांडों से टकराकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, डेरापुर थाना क्षेत्र के रैंगवा गांव नि