पीलीभीत: कजरी चौराहा गुरुद्वारे के पास दो बाइकों की भिड़ंत, देवरानी-जेठानी हुईं घायल
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर निवासी जातून बेगम (55) पत्नी जहूर अपने पुत्र जीशान के साथ बाइक से शादी समारोह में जा रही थीं। उनके साथ बाइक पर उनकी देवरानी साजदा (50) पत्नी सलारी भी सवार थीं। जैसे ही वे कजरी चौराहा स्थित गुरुद्वारा के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल