जमुआ। जमुआ चौक थाना रोड पर लगातार हो रहे जलजमाव की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जमुआ विधायक डॉ. मंजू कुमारी शनिवार को स्वयं मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। जलजमाव के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक ने तत्काल जेसीबी मंगवाकर पानी की निकासी करवायी।
विधायक डॉ. मंजू कुमारी ने मौके से ही पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से दूरभाष पर बातचीत की और जल्द से जल्द सड़क पर बने गड्ढे को भरने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विधायक ने बताया कि संबंधित सड़क का टेंडर पहले ही हो चुका है। ऐसे में आने वाले समय में सड़क निर्माण का स्थायी समाधान होने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता को लंबे समय तक इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. मंजू कुमारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।
#jamua #Giridih #waterlogging #giridih #giridihjharkhand #giridihjharkhand❤️❤️❤️
Giridih, Giridih | Sep 26, 2026