विदिशा नगर: आगजनी और मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश
सिविल लाइन थाना पुलिस ने करैयाखेड़ा रोड पर डंपर चालक से मारपीट, तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर चालक और उसके साथियों के साथ मारपीट की गई तथा डंपर में आग लगा दी गई। जावेद खान की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।